फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Every eye was moist...the last prayer was offered in a sad atmosphere.

Udham Singh Nagar News: हर आंख नम...गमगीन माहौल में हुआ अंतिम अरदास भोग

Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Every eye was moist...the last prayer was offered in a sad atmosphere.
काशीपुर। मृतक किसान सुखवंत सिंह का गमगीन माहौल में अंतिम अरदास भोग का आयोजन उनके पैतृक गांव पैगा में संपन्न हुआ। यहां संगत ने सुखवंत को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। यहां उस वक्त गमगीन माहौल हो गया जब मृतक सुखवंत सिंह के 14 वर्षीय बेटे गुरसहज ने अपने पिता के चित्र के सम्मुख मत्था टेका। इसे देख पंडाल में मौजूद हर एक की आंखें नम हो गईं और संगत ने सुखवंत सिंह की पत्नी और बेटे और अन्य परिजनों की सलामती और स्वस्थ रहने की रब से प्रार्थना की।
विज्ञापन




मंगलवार को मृतक किसान सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास भोग के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अंतिम अरदास की गई। इसमें बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने अश्रुपूरित नेत्रों से किसान सुखवंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन




10-11 जनवरी की देर रात सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार में जमीन खरीद-फरोख्त में प्रॉपर्टी डीलरों से करोड़ों की धोखाधड़ी और पुलिस से सहयोग न मिलने से परेशान होकर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया था। वहीं सीएम के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए आईजी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में एसआईटी और कुमाऊं कमिश्नर के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम अरदास भोग में ये रहे मौजूद



यहां पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, गुरुद्वारा नानकमत्ता के डायरेक्टर गुरुसेवक सिंह, निर्मल सिंह, बड़े गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के बाबा हरि सिंह, बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, भाकियू प्रदेश प्रवक्ता मनप्रीत सिंह, पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, भाकियू मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, किसान नेता जगतार बाजवा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगजीत सिंह हैप्पी, गगन कांबोज, गुरविंदर सिंह चंडोक, इंदूमान, रविपाल, पुष्कर बिष्ट समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed