फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachments removed; efforts to widen the road to 120 feet now intensified.

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण हटा, अब सड़क को 120 फीट चौड़ा करने की कवायद तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed; efforts to widen the road to 120 feet now intensified.
रुद्रपुर। शहर की सबसे व्यस्त सड़क काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरा होने के बाद अब सड़क को 120 फीट चौड़ा करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पिछले सप्ताह सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से लगे ठेले, खोखे, टिन शेड और पक्के अतिक्रमण को हटा दिया था। लगभग दो किलोमीटर के दायरे में हुई इस कार्रवाई के बाद सड़क का दायरा काफी बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार काशीपुर बाईपास को 120 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। काशीपुर बाईपास पर रोजाना भारी वाहनों का दबाव रहता है। अतिक्रमण के चलते यहां जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती थी। व्यापारियों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि लोनिवि जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed