फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Enactment of the birth of Rama and Sita in the traditional Ramlila.

Udham Singh Nagar News: प्राचीन रामलीला में राम-सीता जन्म का मंचन

Sun, 11 Oct 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Enactment of the birth of Rama and Sita in the traditional Ramlila.
रुद्रपुर। प्राचीन बस स्टैंड वाली रामलीला के दूसरे दिन भक्ति, करुणा और उल्लास के तीन रंग देखने को मिले। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रावण-वेदवती संवाद, श्रवण कुमार की पितृभक्ति, दशरथ के श्राप और श्रीराम-जानकी जन्म की लीलाओं का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लीला का शुभारंभ समाजसेवी जगदीश टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंचन की शुरुआत में विष्णु को पति रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही वेदवती और अहंकारी रावण के संवाद ने नारी सम्मान और तप की शक्ति का संदेश दिया। श्रवण कुमार की कथा ने सभी को भावुक कर दिया। जनक की ओर से हल चलाते समय धरती से सीता की प्राप्ति और अयोध्या में चारों भाइयों के जन्म का मंगल मंचन हुआ। पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। लीला में रावण रमन अरोरा, वेदवती सुमित आनंद, श्रवण पुलकित बाम्बा, दशरथ पंकज सुखीजा बने। यहां अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा, विशाल भुड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed