{"_id":"62192d62edc1206bba62ec21","slug":"education-rudrapur-news-hld454788647","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि का शिक्षा सत्र एक सेमेस्टर पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि का शिक्षा सत्र एक सेमेस्टर पिछड़ा
विज्ञापन
डॉ. पीएन तिवारी, परीक्षा प्रभारी, रुद्रपुर कॉलेज।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोरोना महामारी में डिग्री कॉलेज बंद होने से कुमाऊं विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र एक सेमेस्टर पिछड़ गया है। रुद्रपुर कॉलेज वर्तमान में स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जबकि सामान्य स्थिति में इस समय स्नातकोत्तर की परीक्षाओं की तैयारियां चलती हैं।
वर्तमान में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर व्यवस्था खत्म होने के बाद दोबारा वार्षिक स्तर पर पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन स्नातकोत्तर में अभी भी सेमेस्टर व्यवस्था लागू है। स्नातकोत्तर में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के सेमेस्टर के लिए अगस्त में प्रवेश होते हैं, लेकिन कोराना महामारी के कारण गत अगस्त में डिग्री कॉलेज बंद होने पर स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो सके थे। रुद्रपुर कॉलेज में अब स्नातकोत्तर में तीन नए विषय जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित की शुरुआत हुई है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
रुद्रपुर कॉलेज में एमएससी के इन तीनों नए विषयों की 100 सीटों के साथ ही एमए व एमकॉम में भी वर्तमान में करीब छह माह विलंब से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यह प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया 28 फरवरी तक जारी रहेगी। शुक्रवार को भी रुद्रपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर में लिए प्रवेश के लिए काउंटरों के बाहर छात्र-छात्राओं की काफी भीड़भाड़ रही। प्रवेश में देरी के चलते स्नातकोत्तर की परीक्षाएं भी छह माह विलंब से होंगी। शिक्षा सत्र के एक सेमेस्टर पिछड़ने से छात्र-छात्राओं के कॅरियर पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जबकि स्नातक की पढ़ाई एनुअल मोड में होने इसका असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान कॉलेज बंद होने के कारण कुमाऊं विश्वविद्यालय का शिक्षा सत्र एक सेमेस्टर पिछड़ गया है। वर्तमान में स्नातकोत्तर की परीक्षाओं की तैयारियां होती थीं, लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। अब परीक्षाएं भी छह माह विलंब से होंगी।
-डॉ. पीएन तिवारी, परीक्षा प्रभारी, रुद्रपुर पीजी कॉलेज

रुद्रपुर कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंटर के बाहर विद्यार्थियों की भीड़।- फोटो : RUDRAPUR