{"_id":"27b924c7aa4884533b97be850f107494","slug":"easy-day-and-huge-mega-mart-won-25-25-cases-of-maggie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईजी डे और विशाल मेगा मार्ट में मिलीं मैगी की 25-25 पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईजी डे और विशाल मेगा मार्ट में मिलीं मैगी की 25-25 पेटियां
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में मैगी बेचने पर प्रतिबंध लगने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। मैगी बेचे जाने की सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शहर के तीन कांप्लेक्सों में छापा मारा। इस दौरान स्थानों पर मैगी का भंडारण विभाग को मिला। विभाग ने कांप्लेक्स संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर माल को दो घंटे में हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने डीएम के निर्देश पर गुरुवार को छापेमारी की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरु अंगददेव कांप्लेक्स में स्थित ईजी डे व विशाल मेगा मार्ट और नैनीताल रोड पर मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित बिग बाजार में छापा मारा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट व ईजी डे में खुले में मैगी नहीं रखी गई थी। लेकिन स्टोर चेक करने पर दोनों स्थानों पर 25-25 पेटी मैगी मिली है। मौके पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही स्टाक को दो घंटे में हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद मैगी हटा ली गई है।
विज्ञापन