फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Earlier also the accused had a dispute with the injured palledars in kashipur

kashipur: खून ने मारा उबाल...तो मंडी का माहौल गरमाया, तैश में आकर आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से चला दी गोलियां

Sat, 20 Jul 2024 01:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Jul 2024 01:01 PM IST
सार

काशीपुर के सरबरखेड़ा निवासी ठेकेदार निसार ने बताया यह कोई पहली घटना नहीं है। लगभग ढाई-तीन साल पहले भी खत्री कमीशन एजेंट के स्वामी विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने काम को लेकर गांव में पहुंचकर विवाद किया था

विज्ञापन
Earlier also the accused had a dispute with the injured palledars in kashipur
तैश में आकर आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से चला दी गोलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के सरबरखेड़ा निवासी ठेकेदार निसार ने बताया यह कोई पहली घटना नहीं है। लगभग ढाई-तीन साल पहले भी खत्री कमीशन एजेंट के स्वामी विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने काम को लेकर गांव में पहुंचकर विवाद किया था। तब भी आरोपी ने तमंचा निकाल लिया था। तब ठेकेदार निसार के समझाने पर मामला शांत कराया था। पल्लेदारों ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहित समय-समय पर पल्लेदारों को इसी तरह गोली मारने की धमकी देता रहता है।

विज्ञापन

नवीन अनाज मंडी में हो रही है धान की आवक
नवीन अनाज मंडी में वर्तमान में धान की आवक हो रही है। जहां ग्राम सरबरखेड़ा निवासी ठेकेदार निसार अहमद का ठेका है। ठेकेदार के पास अधिकांश पल्लेदार ग्राम सरबरखेड़ा के हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी पल्लेदार किसानों द्वारा लाए जा रहे धान की आढ़तियों के पास ढुलाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग तीन बजे अन्य पल्लेदारों के साथ सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद नसीम व नजाकत भी खत्री कमीशन एजेंट की आढ़त पर धान की ढुलाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि खत्री कमीशन एजेंट के स्वामी विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने जब दोनों पल्लेदारों को बैठे हुए देखा तो वह उनसे काम करने को लेकर गाली-गलौच करने लगा। पल्लेदारों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह गोली मार देगा। इतना सुनते ही पल्लेदार आक्रोशित हो गए। पल्लेदारों का गुस्सा देखकर मोहित खत्री ने तैश में आकर कमर में लगे लाइसेंसी तमंचा को निकाला और पल्लेदारों पर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur: पल्लेदारों ने थोड़ा आराम किया तो आढ़ती के बेटे ने फायर झोंक दिया, दो घायल; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती विरेंद्र खत्री के बेटे मोहित खत्री ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। आरोपी का रिवाल्वर लाइसेंस निरस्त करने की पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

-अभय सिंह, एसपी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed