फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diya and Mayank secure first place in 60-meter race and long jump

Udham Singh Nagar News: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद में दीया और मयंक प्रथम

Sat, 17 Oct 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Diya and Mayank secure first place in 60-meter race and long jump
एथलेटिक प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रतिभाग करती एथलीट
काशीपुर। यूएस नगर एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में होनहार एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्टार एथलीट रही दीया जोशी ने 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल कर डबल जीत दर्ज की। वहीं देवेंद्र सिंह ने पेंटाथलॉन और 80 मीटर हर्डल दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मयंक कुशवाहा ने भी 60 मीटर और लंबी कूद में पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग में ट्रायथलॉन बी में आराध्या पोखरियाल प्रथम, गोरी मनहरिया द्वितीय। ट्रायथलॉन सी में शगुन कंबोज और तृप्ति आनंद प्रथम, गुन्नौर कौर द्वितीय, सुखप्रीत कौर तृतीय रहीं। 600 मीटर दोड़ में सुहानी प्रथम, सिमरन चंद्र द्वितीय, सृष्टि तृतीय। 60 मीटर में दिया जोशी प्रथम, सृष्टि द्वितीय, बालेरा आर्य तृतीय रहीं। लंबी कूद 16 वर्ष में दिया जोशी प्रथम, 80 मीटर हर्डल में वैदेही, पेंटाथलॉन में तानिया, गोला फेंक में कनिका पांडे, भाला फेंक में खुशी, ऊंची कूद में वैदेही प्रथम रहीं।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग ट्रायथलॉन ए में हर्षित सिंह ने प्रथम, ट्रायथलॉन बी में नैतिक चंद्र ने प्रथम, पेंटाथलॉन 16 वर्ष में देवेंद्र सिंह, लंबी कूद में मयंक कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में अर्श कुमार प्रथम, 60 मीटर में मयंक कुशवाहा, 80 मीटर हर्डल में देवेंद्र सिंह प्रथम रहे। गोला फेंक में आदित्य सिंह ने पहला, भाला फेंक में नारायण भट्ट, ऊंची कूद में दीप डिंगरी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक सरफराज चौधरी ने बताया कि इन खिलाड़ियों को अब राज्य स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। यहां पर कोच गोविंद सिंह खाती, देवेंद्र थालाल, मनीषा, ममता मेहता, रिचा गुप्ता सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed