{"_id":"6ad27ad2fba941e1280c361c","slug":"organization-of-a-guidance-and-counseling-program-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148569-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
शांतिपुरी। राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी में मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व छात्रा नताशा जोशी ने कहा कि उन्होंने पार्लर का प्रतिष्ठान खोलकर अच्छी आमदनी के साथ दो लोगों को रोजगार दिया है। बीडीसी मेंबर सरोजिनी कार्की ने कहा कि भविष्य निर्माण में गुरुजनों का बड़ा योगदान होता है। संरक्षक डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि बच्चों को स्वाभिमानी बनकर बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने में शिक्षकों का सराहनीय सहयोग है।
स्कूल का सात वर्षों से 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। बताया कि जूडो में पायल, हिमानी, गुड़िया प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई हैं।
एथलेटिक्स में गुड़िया, मोनिका, नीलम, तमन्ना ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। इस दौरान छात्राओं को सम्मानित किया गया। ब्यूरो