{"_id":"669a5407aeacce4a5b011d8c","slug":"commission-agent-opened-fire-on-two-vendors-in-a-minor-dispute-in-kashipur-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur: पल्लेदारों ने थोड़ा आराम किया तो आढ़ती के बेटे ने फायर झोंक दिया, दो घायल; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: पल्लेदारों ने थोड़ा आराम किया तो आढ़ती के बेटे ने फायर झोंक दिया, दो घायल; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Sat, 20 Jul 2024 12:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:13 PM IST
सार
काशीपुर में मामूली विवाद के चलते एक आढ़ती के बेटे ने पल्लेदारों पर फायर झोंक दिया। गोली चलने से दो पल्लेदार घायल हो गए, जिसमें से की हालत गंभीर है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में आढ़ती ने दो पल्लेदारों पर झोंका फायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में मामूली विवाद के चलते एक आढ़ती के बेटे ने पल्लेदारों पर फायर झोंक दिया। गोली चलने से दो पल्लेदार घायल हो गए, जिसमें से की हालत गंभीर है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
नवीन अनाज मंडी में वीरेंद्र खत्री की खत्री कमीशन एजेंट के नाम से आढ़त है। शुक्रवार की शाम लगभग 3:30 बजे आढ़त पर पल्लेदार धान की ढुलाई कर रहे थे। इसी दौरान भीषण गर्मी के चलते कुछ पल्लेदार आराम करने बैठ गए। तभी आढ़त स्वामी के बेटे ने पल्लेदारों से गाली गलौज कर अभद्रता की, जिसका पल्लेदारों ने विरोध किया। आवेश में आए आढ़ती के बेटे ने ग्राम सरवरखेड़ा निवासी पल्लेदार मोहम्मद नसीम व नजाकत हुसैन पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। गोली लगने से दो पल्लेदार घायल हो गए, मोहम्मद नसीम के कान के पास व पेट में गोली लगी है। जबकि नजाकत के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Uttarakhand: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की याचिका पर सुनवाई, UCC के तहत 48 घंटे के भीतर...जानें मामला ?
विज्ञापन
दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मोहम्मद नसीम की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एसपी अभय सिंह, सीओ अनुषा बडोला, कुंडा थाना प्रभारी विक्रम राठौर पुलिस बल के साथ मौके में पहुंच गए और आरोपी पिता- पुत्र को हिरासत में ले लिया।