फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DPR is ready, wait for meeting only.

ट्रांसपोर्टनगर की डीपीआर तैयार, प्राधिकरण बोर्ड की बैठक का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
DPR is ready, wait for meeting only.
जिला मुख्यालय में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में एक कदम बढ़ा है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से चयनित फर्म ने ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर तैयार कर ली है। जिसके बाद कुमाऊं कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद इसका कार्य शुरू हो सकेगा। डीएम ने भी प्राधिकरण उपाध्यक्ष को इस संबंध में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर में लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग उठ रही है। विधायक राजकुमार ठुकराल की ओर से लगातार मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया था और मुख्यमंत्री की ओर से इसकी घोषणा भी की जा चुकी है। जिला प्रशासन ने पिछले साल फाजलपुर महरौला में एएन झा इंटर कॉलेज की 38 एकड़ जमीन चिह्नित की थी। जिसके बाद चिह्नित जमीन पर डीडीए को ट्रांसपोर्टनगर निर्माण का जिम्मा सौंप दिया गया था। प्राधिकरण को निमानुसार जमीन की एवज में राजस्व विभाग को 24 करोड़ रुपये का भुगतान करना था लेकिन प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जमीन को निशुल्क ट्रांसफर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम, ट्रक और अन्य व्यवसायिक वाहनों के लिए टर्मिनल, मोटर पार्ट्स, मेकेनिकों के लिए दुकान, होटल, बैंक, एटीएम भवन, सड़कें, नालियां, ट्रांसपोर्ट कंपनियों के दफ्तर का निर्माण होना है। ट्रांसपोर्टनगर के निर्माण से शहर में व्यवसायिक वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। प्राधिकरण की ओर से फर्म को चयनित कर डीपीआर बनाने का कार्य सौंप दिया गया था। फर्म की ओर से डीपीआर तैयार कर दी गई है। कोविड 19 के चलते ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण को लेकर होने वाली कार्यवाही भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित फर्म ने डीपीआर तैयार कर दी है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में डीपीआर को रखा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की कार्यवाही कर कार्य शुरू होगा। 50 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाएगा।
-बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed