{"_id":"695aa84145b5962d5b063b29","slug":"diwan-decorated-in-the-gurudwara-on-the-occasion-of-prakash-utsav-of-guru-gobind-singh-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-135279-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में सजा दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में सजा दीवान
Sun, 04 Jan 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर आवास विकास स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में दो दिवसीय दीवान का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। रविवार को इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
दीवान में गुरबाणी कीर्तन, कथा विचार और अरदास का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने मधुर कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु गोबिंद सिंह के जीवन, त्याग और खालसा पंथ की स्थापना से जुड़े संदेशों से अवगत कराया।
रागी जत्था ने गुरु साहिब के आदर्श-साहस, समानता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष-पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार यह दीवान दो दिनों तक चलेगा, यहां दूर-दराज से संगत आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे को विशेष रूप से सजाया गया है। दीपों और फूलों से सजे परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दीवान के समापन पर गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवादारों और गुरुद्वारा कमेटी की सक्रिय भूमिका रही।