फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District excise officer caught taking bribe of Rs 70 thousand in rudrapur

Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस

Tue, 02 Jul 2024 07:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 07:30 PM IST
सार

रुद्रपुर में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। जिला आबकारी अधिकारी ने मदिरा कारोबारी से 10.21 लाख रुपये के माल के एवज में 10 फीसदी के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
District excise officer caught taking bribe of Rs 70 thousand in rudrapur
रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। जिला आबकारी अधिकारी ने मदिरा कारोबारी से 10.21 लाख रुपये के माल के एवज में 10 फीसदी के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में टीम रुद्रपुर पहुंची। यहां टीम ने जिला आबकारी अधिकारी जी-8 प्रकाश सिटी काशीपुर निवासी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ मनराल ने बताया कि खटीमा के देसी मदिरा की दुकान स्वामी ने साल 2023-24 में आवंटित दुकान का इस साल नवीनीकरण कराया। वर्ष 2023-24 में दुकान स्वामी की ओर से पूरा अधिभार जमा करा दिया गया था। पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रुपये का माल वह नहीं ले पाया था। आरोप है कि इस माल को लेने के लिए उसने जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा से मांग की। इस पर मिश्रा ने अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी। इस पर उसने विजिलेंस में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म...फिर 15 लाख में हुआ समझौता; आरोपी के भागने पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ ने बताया कि जांच में आरोप के तथ्य सही पाए जाने पर निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता निदेशक डॉ. मुरूगेशन ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चल रहा है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगने पर विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

काशीपुर आवास पर विजिलेंस ने मारा छापा
जिला आबकारी अधिकारी के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद विजिलेंस की टीम अब उनकी संपत्ति को भी खंगालेगी। इसके लिए एक टीम ने काशीपुर स्थित उनके आवास पर छापा मारा। सीओ अनिल मनराल ने बताया कि उनके घर को खंगाला जा रहा है। संपत्ति की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा उनके पुराने रिकार्ड भी जानकारी ली जा रही है। यदि, रिश्वत से बनाई गई संपत्ति सामने आती है तो शासन से अनुमति लेकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed