फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teacher misdeed a minor student in pithoragarh

Pithoragarh: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म...फिर 15 लाख में हुआ समझौता; आरोपी के भागने पर केस दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के झूलाघाट के पास नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका क्षेत्र में एक शिक्षक के नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
Teacher misdeed a minor student in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

झूलाघाट के पास नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका क्षेत्र में एक शिक्षक के नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया गया है कि शिक्षक लक्ष्मीकांत पनेरू (28) ने अपने ही विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा को रात के समय अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला परिजनों तक पहुंचने के बाद उन्होंने आरोपी शिक्षक से सौदा कर लिया। आरोपी शिक्षक के समक्ष पीड़ित छात्रा के परिजनों ने 15 लाख रुपये की मांग रखी और छात्रा के 20 वर्ष की होने पर उसके साथ शादी करने और तब तक भरण पोषण करने की बात की। दोनों पक्षों में मामला उजागर नहीं करने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: नगर निगम ने 135 पटालों को JCB से उखाड़ा, छह घंटे चला अभियान; अतिक्रमणकारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी उप निरीक्षक दीपक गिरी ने बताया कि समझौते के कुछ दिनों बाद आरोपी शिक्षक 15 लाख रुपये दिए बिना भाग गया। इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्रहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रहरी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षक अभी पकड़ से बाहर है। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed