फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District Coperative Bank in New Building

नए भवन में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
District Coperative Bank in New Building
शक्तिफार्म में स्वरोजगार योजना के तहत चेक देते सहकारी बैंक अध्यक्ष। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। करीब 18 वर्ष पूर्व पुलिस चौकी के पास स्थापित डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक सुभाष चौक के निकट नए किराए के भवन में शिफ्ट हो गया। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य सहकारिता बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत ने फीता काटकर नए बैंक भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत छह लोगों को एक-एक लाख रुपये के चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने एवं बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में सहकारी बैंक अहम किरदार निभा रहे हैं। छोटे व्यापारियों को दिए जाने वाले ऋण की लिमिट दस लाख रुपये तक करने की योजना है। डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बैंक किसानों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही महिला समूह को पांच लाख रुपये तक ऋण दे रही है। इसी के तहत 30 मार्च तक जिले में सौ महिला समूह को पांच-पांच लाख रुपये के ऋण दिए जाने की योजना है। कहा कि शीघ्र ही बैंक की शाखा में एटीएम से धन निकासी की व्यवस्था शुरू की जाएगी। वहां बैंक के महाप्रबंधक रामअवध, उप महाप्रबंधक रामयज्ञ तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, कृष्णपद मंडल, संजय बाछाड़, देबू मंडल, मयंक अग्रवाल, उत्तम दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed