बाजपुर। जीईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से आयोजित स्पर्धा- 2021 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेड रोज इंटर कॉलेज दिनेशपुर और बाजपुर के रेंहटा उमावि की टीम के बीच हुआ। इसमें दिनेशपुर रेड रोज कॉलेज की टीम विजयी रही।
बृहस्पतिवार को जीईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल रेड रोज इंटर कॉलेज दिनेशपुर और बाजपुर के गांव रेंहटा उमावि की टीम के बीच खेला गया। इसमें रेड रोज इंटर कॉलेज दिनेशपुर की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संस्था अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने विजेता टीम को सात हजार नकद, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 3500 रुपये, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्य डॉ. धीरज गुणवंत, नीरज सिंह लटवाल, बलजीत सिंह, परमिंदर सिंह, राजपाल, अभिषेक पराशर ,विनोद शर्मा आदि थे।