फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dineshpur got first prize in panchayats across the country

देशभर की नगर पंचायतों में दिनेशपुर को मिला प्रथम पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dineshpur got first prize in panchayats across the country
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन पुरस्कार कार्यक्रम में शिरकत करतीं डीएम व नगर पंचायत दिने? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले देशभर में चयनित सर्वश्रेष्ठ निकायों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ऑनलाइन पुरस्कार दिए। इसके तहत दिनेशपुर नगर पंचायत को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन पुरस्कार कार्यक्रम में डीएम रंजना राजगुरु, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार और ईओ संजय कुमार ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने चयनित नगर निकाय को बधाई देते हुए कहा कि दिनेशपुर नगर पंचायत ने बेहतर कार्य करके दिखाया, जिसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आगे भी और अधिक बेहतर कार्य करने की जरूरत है। सरकार की मंशा योजना के माध्यम से आवासहीन निर्धन लोगों को आवास मुहैया कराना है। डीएम ने पुरस्कार के लिए अध्यक्ष, ईओ और पूरी पंचायत की टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद नगर नगर पंचायत की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इस गरिमा को बनाए रखने के लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत दिनेशपुर की इस सफलता पर अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा लेकर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर निगम को पुरस्कार मिल सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा ने बताया कि उनकी टीम की ओर से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। ईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1219 लाभार्थियों का चयन हुआ था। इसमें से 157 आवास पूर्ण निर्माण कर लिए गए हैं। इसके अलावा 452 आवासों का छत तक निर्माण, 580 आवासों का डोर लेवल तक निर्माण एवं 31 आवास बुनियादी स्तर तक निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed