{"_id":"4c66f356101a446a96862911126bc915","slug":"dibitiel-registration-were-placed-on-contracts-for-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटीएल पंजीकरण के लिए ठेके पर रखे थे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटीएल पंजीकरण के लिए ठेके पर रखे थे युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटीएल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं की सब्सिडी अन्य खातों में ट्रांसफर करने का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गैस एजेंसी के अफसरों ने उपभोक्ताओं को योजना में शामिल करने का काम ठेके पर दिया था।
विज्ञापन
इसके लिए चार युवकों को अलग से लगाया गया था। इससे ही 711 उपभोक्ताओं की सब्सिडी को आठ खाते में डालने की बात गहराने लगी है।
कुंडेश्वरी रोड स्थित काशीपुर गैस एजेंसी में डीबीटीएल योजना के शुरूआती दौर में उपभोक्ताओं की सब्सिडी को इधर से उधर करने का खेल चल रहा था।
विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना के शुरू होते ही सैकड़ों उपभोक्ता रोजाना डीबीटीएल से जुड़ने के लिए गैस एजेंसी आ रहे थे। मार्च में आईओसी की सख्ती के बाद उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
लोगों की भीड़भाड़ एवं कंप्यूटर में लगी कतारों का फायदा उठा कर ही सब्सिडी को आठ खातों में ट्रांसफर करने का ताना-बाना बुन लिया गया था। इसके लिए ठेके पर रखे गए युवकों को प्रति फार्म के अनुसार रुपये भी दिए गए।
विज्ञापन
वहीं आईओसी के अफसर भी शुरूआती दौर से ही सब्सिडी ट्रांसफर करने की बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। इसके लिए वह मामले की जांच में जुटे हुए हैं। बुधवार को भी आईओसी के अधिकारियों ने एजेंसी के रिकार्ड खंगाले।
उपभोक्ताओं की सब्सिडी इधर से उधर करने का मामला प्रकाश में आते ही दर्जनों लोग सब्सिडी की जानकारी लेने एजेंसी पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
बुधवार को कई लोगों ने सब्सिडी नहीं आने का कारण पूछा, सब्सिडी कब तक आएगी, इसकी जानकारी ली। छह माह से सब्सिडी नहीं आने पर आक्रोश भी जताया गया। लेकिन एजेंसी कर्मी टालमटोल में लगे रहे। इससे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।