{"_id":"6b09d705424e48b0af0810aa","slug":"details-found-missing-on-sweet-boxes-notice-issued-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-151867-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मिठाई के डिब्बों पर अंकित नहीं मिला विवरण, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मिठाई के डिब्बों पर अंकित नहीं मिला विवरण, नोटिस
Sat, 28 Nov 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायत मिली कि कुंडेश्वरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर बेचे जा रहे सोनपापड़ी के डिब्बों पर निर्माण तिथि, बैच नंबर और बेस्ट बिफोर का ब्यौरा अंकित नहीं है। इस पर शुक्रवार को उन्होंने दुकान पर जांच की। टीम ने वहां से पेड़ा और सोनपापड़ी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि मिठाई के डिब्बों पर बेस्ट बिफोर और बैच नंबर आदि अंकित नहीं पाए गए। दुकान स्वामी को नोटिस दिया गया। पेड़ा और पैक्ड सोनपापड़ी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
