{"_id":"6474f55659ad378f15033a14","slug":"dead-body-found-in-kashipur-kashipur-news-c-8-1-154572-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका महिला का अर्धनग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका महिला का अर्धनग्न शव
Tue, 30 May 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गई थी महिला, एसओजी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
बाजपुर। गन्ने के खेत में एक अधेड़ महिला आ अर्धनग्न शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुलासे के लिए मौके पर डाॅग स्क्वायड, फोरेंसिक और एसओजी ने जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पुलिस महिला की हत्या कर शव को घसीट का गन्ने के खेत में डालना मान रही है। जानकारी के अनुसार महिला रविवार सुबह ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गई थी।
सोमवार को राज्य सीमा स्थित गांव कनौरा निवासी कासिम के गन्ने के खेत में अधेड़ महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। महिला की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी भी मौके पर पहुंचे। हत्या का मामला होने के चलते डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और एसओजी को बुलाया गया। पुलिस ने ठेकेदार सहित अन्य कई लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के अर्धनग्न होने से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
-- --
सोमवार सुबह दामाद के मोबाइल आया था फोन
बाजपुर। मृतका की बेटी ने बताया कि सोमवार सुबह 7.56 पर उनके पास मां के मोबाइल से फोन आया था। फोन करने वाली महिला ने बताया कि उनकी मां केलाखेड़ा के एक होटल में रुकी है। परिजनों के अनुसार महिला रविवार को रोजाना की तरह मजदूरी करने गई थी लेकिन वापस नहीं आई। मृतका के पति ने बताया कि ठेकेदार से उनकी पत्नी का कई बार विवाद रहता था।
विज्ञापन
-- -
डॉग स्क्वायड से नहीं मिला कोई संकेत
बाजपुर। महिला की हत्या के चलते पुलिस ने डाॅग स्क्वायड को बुलाया। टीम ने संदेह के आधार पर चार लोगों के बीच ठेकेदार को खड़ा किया लेकिन डाॅग केटी की ओर से कोई संकेत नहीं मिला। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चों में एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटा अविवाहित है। वह मूल रूप से बिहार की निवासी थी। पुलिस ठेकेदार को उठाकर पूछताछ कर रही है।
-- -
महिला की हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था घसीट कर गन्ने के खेत में डाला जाना प्रतीत होता है। महिला के गर्दन पर निशान हैं। पुलिस टीम हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। घटना स्थल से पचास मीटर की दूरी पर यूकेलिप्टस के पेड़ हैं। घटना को छिपाने की कोशिश की गई है। -अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर