श्रीमद्भागवत कथा में मनोज जी महाराज ने गजेंद्र मोक्ष एवं मत्स्य अवतार की कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं का मन भाव विभोर हो गया। श्री दुर्गा ज्योति मंदिर सुख शांति नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक मनोज जी महाराज ने कहा कि यह संसार एक मायाजाल है। हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से बचना चाहिए। मनुष्य का जीवन बहुत सौभाग्य से मिलता है, इसे व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए।
श्रीमद्भागवत कथा में मनोज जी महाराज के गाए भजन ‘भागवत में बैठे भगवान बातें करते भक्तों से’ पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा में श्री दुर्गा जागरण मंडल के महंत रमेश ग्रोवर के गाए भजन ‘तू कितनी अच्छी है, प्यारी प्यारी है’ और ‘मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है’ ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मंदिर की माता जी कैलाश रानी, किरण भाटिया, रेनू सक्सेना, अनिता कुशवाहा, भीष्म दत्त शर्मा, सुरेंद्र सक्सेना, रविंद्र चावला, विश्वनाथ कुशवाहा, अभिषेक शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद