फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

व्यापारियों से त्योहारी सीजन में सजगता बरतने की अपील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
गदरपुर थाना परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : RUDRAPUR
प्रशासन ने त्योहारी सीजन में व्यापारियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि ज्वैलर्स से कहा कि दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना परिसर में बैठक के दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि सीसीटीवी एवं सुरक्षा के अन्य इंतजाम करें।
दीपावली में अधिक प्रदूषण वाले पटाखों का प्रयोग न करें। आतिशबाजी की दुकानें जीआईसी परिसर में लगाई जाएंगी और इसके लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि त्योहार के दौरान आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा होता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। बैठक में मुख्य बाजार में यातायात की व्यवस्था को सुधारने पर भी चर्चा की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों के सहयोग से फड़ एवं ठेली वालों से व्यवस्था में सुधार लाने और सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में निरीक्षक विजेंद्र शाह, ईओ प्रवीण सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, दिनेश कुमार, अजय नागपाल, लविश ग्रोवर, बलविंदर वर्मा, हिमांशु हुड़िया, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed