फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
काशीपुर में कांवड़ लेकर आने वाले कांवडिय़ों को फल, जूस व पानी की बोतलें वितरित करते दुकानदार - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वालों का सिलसिला जारी है। कांवड़ लाने वालों की सेवा में रास्ते में भंडारा के आयोजन के साथ श्रृद्धालु पानी, फल, जूस बांटकर सेवा कर रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर, शक्तिफार्म व दिनेशपुर जाने वालों का सिलसिला जारी है जिसमें महिलाएं, युवक, किशोर सभी उम्र के लोग शामिल हैं। गंगे बाबा रोड पर श्रद्धालुओं ने पंडाल सजाया है।
विज्ञापन

यहां कांवड़ लाने वालों के लिए भोजन-विश्राम की व्यस्था की गई है। कुंडेश्वरी रोड पर पार्षद अनिल कुमार एवं पूर्व प्रधान आनंद कुमार ने कांवड़ लाने वालों के लिए भंडारा और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान घर व शौचालयों की व्यवस्था की है। इधर नगर में एमपी चौक रतन सिनेमा पर स्थित खोखा मार्केट के दुकानदारों ने रविवार सुबह से ही सेवा कार्य शुरू कर दिया। अनिल शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कांवड़ लाने वालों को जूस, फल व पानी की बोतलें बांटीं। इस मौके पर सोमनाथ शर्मा, सुरेश, बद्रीप्रसाद, सतनाम, विजय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed