{"_id":"61dc7c0d653a7b142e760f64","slug":"crop-got-harm-kashipur-news-hld4505744114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसमी वर्षा से फसलें-सब्जियां हो रहीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसमी वर्षा से फसलें-सब्जियां हो रहीं खराब
विज्ञापन
लाही के खेत में भरा पानी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
बेमौसमी बारिश से क्षेत्र में किसानों का काफी नुकसान हो गया है। तिलहन की फसल और मटर की फसल पानी में डूबने से खराब हो रही है। अब और बारिश हुई तो गेहूं की फसल भी खराब होने की आशंका है। क्षेत्र में तीन-चार दिन से हो रही बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण लाही, सरसों, मटर की फसल खराब हो गई।
किसान अभी तो फसल बचाने के लिए खेतों से पानी निकाल रहे हैं। इसके बावजूद फसल बचने की उम्मीद कम नजर आ रही है। किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश के पानी से फसलें डूब गई हैं। खेत पानी पी चुके हैं। निकासी के बावजूद फसलें बचाना असंभव हो गया है।
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर 47.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो गेहूं की फसल के लिए तो लाभदायक है लेकिन मटर, आलू, प्याज, टमाटर की फसल के लिए नुकसानदायक है। आलू, टमाटर की फसल सड़ना शुरू हो गई है। उत्पादन 20 प्रतिशत कम होने की संभावना है। चना, मटर, लाही की फसल भी खेतों में पानी भरने से खराब हो रही है। संवाद