फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youngman found dead in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिली युवक की लाश

Sat, 30 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 youngman found dead in sugarcane field
श्‍ाव - फोटो : अमर उजाला

ग्राम साधूनगर निवासी दुष्यंत कुमार पुत्र अशोक कुमार बीती 26 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे घर से साइकिल से घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद से परिजन उसकी खोज में लगे थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब चार बजे साधूनगर गांव के टांडाफार्म क्षेत्र में घास काटने गए बच्चों ने गन्ने के खेत में एक लाश देखी। सूचना पर दुष्यंत के भाई जितेंद्र कुमार परिवार संग मौके पर पहुंचा। खेत में पड़ी साइकिल और उस पर रखी कमीज से परिजनों ने लाश की शिनाख्त दुष्यंत के रूप में की और पुलिस को घटना से अवगत कराया। 
विज्ञापन


जिस पर प्रभारी निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और पिछले करीब दस महीनों से उसका इलाज पीलीभीत के मैकूलाल अस्पताल से चल रहा है। उन्होंने बेटे की हत्या से इन्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहां पर शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, सरकड़ा चौकी इंचार्ज देवेंद्र गौरव, सुरेश टम्टा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed