फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two killed by tractor trolley crushing

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर दो की मौत 

Wed, 19 Dec 2018 12:04 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 19 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two killed by tractor trolley crushing
road accident 12

गदरपुर से सीमेंट उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से रुद्रपुर लौट रहे दो पल्लेदार अचानक ब्रेक लगने से नीचे गिरे और ट्रॉली से कुचल गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मूलरूप से चंदौसी (यूपी) और हाल में भूतबंगला निवासी छत्रपाल (45) पुत्र लीलाधर और मूलरूप से मिलक (रामपुर) और हाल ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी चंद्रसेन (46) पुत्र भीमसेन पल्लेदारी का काम करते थे। रविवार देर शाम दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी 22 एफ 1326) में सीमेंट लादकर ग्राम सकैनिया (गदरपुर) गए थे। देर रात लौटते वक्त गदरपुर रोड पर भगवानपुर गांव के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे चंद्रसेन और छत्रपाल नीचे गिर गए और ट्रॉली के नीचे आ गए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतक छत्रपाल की पत्नी माया देवी ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन


दोनों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ 
रुद्रपुर। मृतक छत्रपाल और चंद्रसेन की मौत के बाद उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों ही पल्लेदारी कर अपने परिवारों का भरण पोषण करते थे। छत्रपाल के परिवार में पत्नी माया देवी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें से पांच बच्चे नाबालिग हैं। वहीं, चंद्रसेन के परिवार में पत्नी रामवती के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सभी बच्चे नाबालिग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed