फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck driver of Gujarat Found Dead in Bazpur

गुजरात के ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
विपिन कुमार बाजपुर अमर उजाला ब्यूरो
बाजपुर अमर उजाला ब्यूरो Published by: विपिन कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck driver of Gujarat Found Dead in Bazpur
महेश् - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
गुजरात के ट्रक चालक का शव संदिग्ध हालात में रुद्रपुर हाइवे किनारे पर पड़ा मिला। जबकि घटना स्थल से करीब साढ़े तीन किमी दूर हाइवे पर जैक लगा 14 टायरा ट्रक संख्या जीजे37/टी 3403 खड़ा मिला। ट्रक के रिम सहित दो टायर गायब मिले, जबकि चालक के सिर सहित अन्य जगह गहरी चोट के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस से गुजरात के बस स्टैंड द्वारिका जामनगर निवासी चालक महेश जेथावा (43) पुत्र परमजीवन भाई जेथावा के रूप में हुई। चालक गुजरात से कोयला लेकर बाजपुर की एक फैक्ट्री में आया था। पुलिस सड़क हादसे में चालक की मौत होना मान रही है। हालांकि हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 


आज पहुंचेगा ट्रक मालिक
 एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि मृतक चालक की जेब से एक डायरी, ड्राइविंग लाइसेंस, 3750 रुपये नकद एवं अन्य कागज मिले हैं। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है, वह बुधवार शाम तक यहां पहुंचेगा। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने भी मौत की वजह सिर पर भारी वस्तु से गहरी चोट को बताया है। हाईवे पर जिस स्थान पर ट्रक मिला है कुछ दूरी एक दुकानदार ने बताया कि सोमवार रात साढ़े दस बजे एक व्यक्ति को उसने ट्रक के पहिया खोलते देखा था। ट्रक मालिक गुलाब सिंह ने बताया कि चालक महेश जेथावा गुजरात से कोयला लेकर 24 जनवरी को चला था। सोमवार सुबह उसने बाजपुर स्थित भगवती इस्पात फैक्ट्री में कोयला उतारा था। चालक वापसी में माल मिलने के इंतजारी में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed