फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The newlyweds hanged themselves from the trap

नवविवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

Wed, 20 Jun 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा Updated Wed, 20 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
The newlyweds hanged themselves from the trap
sucide shimla
 भोजीपुरा निवासी शिवचरन यादव की पुत्री शशिबाला (25) ने पंखे में लटककर खुदकुशी कर ली। शशिबाला का विवाह चार माह पहले बोरिंग गली निवासी तरुण यादव के बेटे अंकित से हुआ था। सोमवार देर शाम शशि अपने कमरे में गई और दुपट्टा पंखे में बांधकर उसमें लटक गई। परिजनों ने शशि को फंदे में उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के माता-पिता और परिजन भी पहुंच गए। तहसीलदार महेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भिजवा दिया।
विज्ञापन

शिवचरन ने बताया कि उनकी पुत्री पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। ससुराली पुत्री का जगह-जगह उपचार करा रहे थे। दामाद अंकित कुछ दिन पहले शशि को गोवा घुमाने ले गए थे। बताया कि पुत्री के अस्वस्थ होने के कारण उनकी पत्नी कई दिन बेटी के पास रह रही थी। दो दिन पहले ही पत्नी लौटी थी। 18 फरवरी को शशि का विवाह हुआ था। वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और पांच पुत्रियों, तीन पुत्रों में शशि सबसे छोटी पुत्री थी। इधर, कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह की तहरीर उन्हें नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed