फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The mango tree berries to cut trees

अनुमति जामुन के पेड़ की कटवा दिए आम के पेड़

Sat, 07 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 07 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The mango tree berries to cut trees
क्षेत्र में फलदार बाग उजाड़ कर लगातार प्लाटिंग हो रही है। एक बाग के मालिक ने वन विभाग से अनुमति जामुन के पेड़ काटने की ली, लेकिन रात को आम के पेड़ों पर आरी चलानी शुरू कर दी। नौ पेड़ कट चुके थे कि सूचना मिलने पर एसडीएम डा.आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस को भेज कटान रुकवा दिया।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार की रात एसडीएम कोर्ट के निकट स्थित द्रोणासागर नहर किनारे आम के बाग में दर्जनों मजदूरों ने आम के हरे पेड़ों को आरियों से काटना शुरू कर दिया। रात को पेड़ों पर आरा चलने और भरभरा कर पेड़ गिरने की आवाज सुन कर आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने मजदूरों को पेड़ काटते और गिल्टों को ट्रैक्टर ट्राली पर लादते देखने पर एसडीएम को सूचना की। एसडीएम ने पुलिस बुला ली। पुलिस को देख पेड़ों का कटान कर रही लेबर भाग गई और पुुुुलिस ने ट्राली कब्जे में ले ली। बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को सूचना देकर बताया कि बाग के स्वामी ने पेड़ काटने के जुर्म को स्वीकार किया। तब पुलिस ने ट्राली छोड़ दी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर बाग में आम के नौ हरे पेड़ अधूरे कटे पाए। बाग के मालिक ने पेड़ काटने का जुर्म कबूल कर लिया। इसकी सूचना जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह को भेज दी है। वह जुर्माने की जो रकम तय करेंगे वह वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed