फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temple loudspeaker uproar

मंदिर के लाउडस्पीकर को लेकर हंगामा

Sun, 12 Jul 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलाखेड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, केलाखेड़ा। Updated Sun, 12 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन

मोहल्ला रतना मंडैया स्थित श्री दुर्गा मंदिर का लाउडस्पीकर नमाज के वक्त शाम को बंद रखने को लेकर दोनों समुदायों के बीच मनमुटाव हो गया। जिस पर हिंदू समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


वहां पहुंचे एसडीएम और सीओ ने दोनों समुदायों की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मंदिर का लाउडस्पीकर सुबह छह से सात बजे तक और शाम को पौने आठ से साढ़े आठ बजे तक बजाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार शाम को बैठक हुई। जिसमें एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी लोग भाईचारे के साथ आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने भी क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी, पूर्व अध्यक्ष हामिद अली, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कालड़ा, सभासद अकरम खां ने कोई भी परेशानी होने पर आपस में चर्चा करके समस्या सुलझाने की अपील की।


वहां बेअंत सिंह, शब्बीर अहमद, ज्ञान चंद गुप्ता, जितेंद्र चानना, सचिन शर्मा,  नसीम खां, बलवंत तनेजा, अजय शर्मा, हरिओम शर्मा, मो. अय्यूब, मो. सद्दीक, शशिप्रीत सिंह, इश्तियाक, सतीश सुधा, प्रवीन कालरा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed