फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspended officer will be lodged at Nagniyal's residence, attachment notice

निलंबित अफसर नगन्याल के आवास पर चस्पा होगा कुर्की नोटिस

Wed, 07 Feb 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Wed, 07 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Suspended officer will be lodged at Nagniyal's residence, attachment notice
नेशनल हाईवे
नैएनएच-74 भूमि मुआवजे घोटाले में भूमिगत चल रहे निलंबित पीसीएस अधिकारी एनएस नगन्याल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसआईटी ने नैनीताल की विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय से निलंबित अफसर एनएस नगन्याल के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की मंजूरी ले ली है। बुधवार को एसआईटी मुनादी कराकर उनके आवास पर कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा कर सकती है।  
विज्ञापन


एसआईटी ने निलंबित पीसीएस अफसर एनएस नगन्याल के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए थे। नगन्याल के खिलाफ बाजपुर तहसील में पिछली तिथियों में 143 कर कृषि को अकृषक दर्शाने के साक्ष्य मिले हैं। इसी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बीमारी की बात कहकर गिरफ्त से बचने वाले नगन्याल जेल जाने के डर से भूमिगत हैं और एसआईटी ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू हासिल किया था। पर अब तक नगन्याल एसआईटी की गिरफ्त से बाहर ही हैं।
विज्ञापन


इधर, एसआईटी गिरफ्तारी को किनारे कर चार्जशीट तैयार करने में जुटी थी। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब एसआईटी ने चिन्हित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसआईटी के निशाने पर रहे एनएस नगन्याल के खिलाफ एसआईटी ने विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय (नैनीताल) में धारा 82 की कार्रवाई के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट से इसकी मंजूरी एसआईटी को मिल गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बुधवार को एसआईटी हल्द्वानी स्थित नगन्याल के आवास पर मुनादी कराने के बाद धारा 82 का नोटिस चस्पा कर सकती है। इसके बाद तय समयावधि के भीतर अगर नगन्याल कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ धारा 83 की कार्रवाई भी की जा सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि धारा 82 की कार्रवाई के बाद नगन्याल एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed