फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspect on woman's death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 23 May 2019 12:18 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 23 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suspect on woman's death in suspicious circumstances
Demo Pic - फोटो : google
गांव कनौरा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव कनौरा निवासी विवाहिता (35) बुधवार की सुबह चारपाई पर मृत मिली, जिससे वहां भीड़ एकत्र हो गई। महिला के पिता किशनपुर गांव मौलागढ़ (रामपुर) ने आरोप लगाया कि उन्हें उनकी बेटी की मौत की खबर दामाद ने नहीं बल्कि गांव के एक व्यक्ति ने दी। सूचना पर महिला के मायके वालों ने कनौरा पहुंचकर दामाद पर उनकी उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


इस बीच, सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बुटोला फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए दामाद को हिरासत में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया। उधर, मायके वालों ने दामाद की प्रेमिका की गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार करने को लेकर हंगामा किया। इस पर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बुटोला ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया, जिस पर शाम को नीरज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के अपने साले की पत्नी से अवैध संबंधों की रही चर्चा
बाजपुर। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बहू से उनके दामाद के अवैध संबंध हैं। इसी के चलते दामाद ने उनकी बेटी को मार डाला है। 
किशनपुर मौलागढ़ (रामपुर) निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव कनौरा (बाजपुर) निवासी व्यक्ति के साथ 14 साल पहले की थी। उनका 12 वर्ष का एक नाती और बेटी 9 वर्ष की नातिन है। आरोप है कि दामाद ने पांच दिन पहले नाती को ननिहाल में छोड़ दिया था। आरोप लगाया कि कुछ दिनों से दामाद और उनकी बेटी के बीच उनकी बहू से अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात बेटी को दांत दर्द की दवा दी गई थी और बुधवार को वह मृत मिली। उन्होंने कहा कि बहू भी मंगलवार की रात घर पर नहीं थी। उन्होंने शक जताया कि दामाद और उनकी बहू ने मिलकर उनकी बेटी को मार डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed