फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SP MLA surenders in the court

सपा विधायक ने किया कोर्ट में सरेंडर

Wed, 21 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP MLA surenders in the court
सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी के जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में वांछित सपा विधायक ने मंगलवार को दो अन्य आरोपियों के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए सपा नेता सहित उसके साथियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

विज्ञापन


 आजाद हिंद फौज में शामिल राम अवध सिंह को तत्कालीन यूपी सरकार ने रुद्रपुर पास बागवाला में उन्हें 32 एकड़ भूमि का आवंटन किया। रामअवध सिंह की मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रभावती के नाम पर उनकी संपत्ति दर्ज हो गई। आरोप है कि देवरिया जिले की बरहज से सपा विधायक ठाकुर प्रेमप्रकाश सिंह ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी वसीयत से उक्त भूमि को अपने नाम करा लिया। 
विज्ञापन


प्रभावती को जानकारी होने के बाद उनके द्वारा पुलिस में शिकायत की गई। डीआईजी के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में प्रेमप्रकाश सिंह के साथ ही उनकी ब्लाक प्रमुख पत्नी मंजूलता, पुत्र शिववर्धन सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व स्वतंत्र बहादुर सिंह और उसकी पत्नी गीता सिंह के साथ ही पुत्रवधू शिखा सिंह को दोषी पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला कोर्ट में दाखिल होने के बाद मुख्य न्यायिक दंड अधिकारी ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए, जिसके बाद छह लोगों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, लेकिन सपा विधायक सहित दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा सपा नेता के घर की कुर्की का आदेश जारी करने के बाद मंगलवार को विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश के साथ ही प्रेम नारायण सिंह और नवनाथ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 


कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर मामले को लेकर सपा नेता का कहना है उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। मुझको ऐसा करना होता मैं पूरी जमीन हड़प लेता जबकि जमीन में कई और लोगों की भी हिस्सेदारी है। प्रेमप्रकाश के अनुसार उन्होंने उक्त जमीन का पैसा देकर बैनामा करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed