फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   son died in Road accident while father is serious

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 son died in Road accident while father is serious
हादसा - फोटो : अमर उजाला

बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे बेटे की मौत हो गई जबकि पिता को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिला बरेली यूपी की भुड़िया कॉलोनी निवासी पवन दास कुछ माह पहले ही बैकुंठपुर ग्राम सभा के पांच क्वार्टर गांव में बसा है। वह मजदूरी करता है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से पड़ोसी गांव गोविंदनगर से घर लौट रहा था कि तभी उसकी बाइक घर से करीब 50 मीटर पहले सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर सवार पवन समेत उसका पुत्र प्रदीप (6) भी घायल हो गया। दोनों के सिर पर चोट लगी। दोनों घायलों को सितारगंज के अस्पताल में पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर पवन को हल्द्वानी रेफर कर दिया। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई गई है। बीडीसी सदस्य परेश मंडल की सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया। बताया कि कुछ दिन पहले ही पवन के घर में एक बच्चे का जन्म हुआ है। इसी बीच प्रदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed