{"_id":"90692eb037fe6f31f3d5d41d1b36177d","slug":"ruda-by-truck-to-three-bike-riders-young-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौदा, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौदा, युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक सवार तीन भाई-बहनों को रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने युवती की मृत घोषित कर दिया। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
ग्राम फरीदपुर कासम थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) यूपी निवासी सुभाष का पुत्र मोहित (19) राजू का पुत्र रोहित (23) और पुत्री राखी (18) हरियावाला स्थित वीडियोकॉन फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
तीनों आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। वह लोग किराए के कमरे में ग्राम हरियावाला में रहते हैं। बुधवार की दोपहर तीनों एक ही बाइक पर बैठकर हरियावाला आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सूर्या चौकी के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल काशीपुर भेजा, जहां डाक्टरों ने राखी को मृत घोषित कर दिया और घायल मोहित व रोहित को भर्ती कर लिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
वहीं गढ़ीनेगी निवासी मुन्ना लाल का पुत्र दीपक कक्षा-8 का छात्र है।
बुधवार को वह स्कूल से घर लौट रहा था। तभी एक बाइक सवार उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। उसे बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।