फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rafiq murder case: Two accused acquitted

रफीक हत्याकांड के दोनों आरोपी दोषमुक्त

Mon, 20 Aug 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 20 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rafiq murder case: Two accused acquitted
दिल्ली हाईकोर्ट

द्वितीय अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश ओम कुमार ने मोहल्ला काजीबाग निवासी रफीक उर्फ गटुआ हत्याकांड के दोनों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला काजीबाग निवासी रफीक उर्फ गटुआ पुत्र वाहिद हुसैन 4 नवंबर 2011 की शाम रतन सिनेमा रोड पर एक ठेले के पास चाट खा रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण एक वाहन की खरीद को लेकर लेनदेन का विवाद बताया गया था। मृतक के भाई मो. उमर की तहरीर पर पुलिस ने मुरादाबाद के थाना डिलारी के ग्राम कुरी निवासी नईम और ग्राम बांसखेड़ा निवासी कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


मुकदमे की विवेचना तत्कालीन कोतवाल जेपी जुयाल ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद कर लिए थे। अभियोग पत्र दायर होने पर इस वाद का परीक्षण द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुआ। अभियोजन पक्ष की ओर विवेचना अधिकारी जेपी जुयाल, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. कैमाश राणा समेत 10 गवाह परीक्षित कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने की। घटना में प्रयुक्त गोली को परीक्षण के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में तमंचों से चले कारतूस मृतक के शरीर से बरामद गोली से भिन्न होना पाए गए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन कर एडीजे ओम कुमार ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed