फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Property lured widow physical abuse

संपत्ति का लालच देकर विधवा का शारीरिक शोषण

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Property lured widow physical abuse
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

संपत्ति का झांसा देकर विधवा का शारीरिक शोषण करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जनपद पिथौरागढ़ की मूल निवासी पीड़ित विधवा का कहना है कि उसके पति का एक वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह एक निजी अस्पताल में काम करने लगी। उसका हल्द्वानी में एक महिला और पुरुष से संपर्क हुआ। उन्होंने उसे बताया कि रुद्रपुर में एक व्यक्ति की पत्नी का निधन हो चुका है वह दूसरी शादी करना चाहता है। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उक्त लोगों ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने आवास विकास रुद्रपुर निवासी कृष्ण अवतार शर्मा से उसकी मुलाकात कराई। उसे बताया गया कि शादी के पश्चात वह अपनी संपत्ति का एक चौथाई हिस्सा उसे दे देगा। महिला का कहना है कि वह कृष्ण अवतार की बातों में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कृष्ण अवतार ने उसे अन्य प्रलोभन देकर भी गुमराह किया। महिला का आरोप है कि 18 मार्च 2016 को कृष्ण अवतार व मध्यस्थता करने वाले महिला पुरुष विशेष विवाह अधिकारी न्यायालय ले गये जहां उसे स्टांप पेपर दिखाया गया और बताया गया कि शादी हो गई है। 


महिला का आरोप है कि उसके बाद कृष्ण अवतार उससे मिलता रहा और उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसे ज्ञात हुआ कि कोर्ट में 35 दिन बाद उपस्थित होना अनिवार्य होता है, लेकिन कृष्ण अवतार ने उसे न्यायालय में उपस्थित नहीं किया। 

महिला का आरोप है कि 24 मई 2016 को कृष्ण अवतार उसके दोनों पुत्र सोनू शर्मा व मोंटू शर्मा एवं पुत्रवधू मोनिका व उषा ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed