फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Property dealer shot by bike riders

बाइक सवारों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

Wed, 11 Feb 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 11 Feb 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot by bike riders
बाइक सवार दो युवकों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीरावस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें स्थानीय चामुंडा अस्पताल ले गए लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया तब परिजन उन्हें मुरादाबाद ले गए। मामला प्रापर्टी डीलिंग से जुड़ा बताया जाता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग नौ बजे अलीगंज रोड स्थित गणपति एंकलेव निवासी रामप्रवेश (40) पुत्र बाबू अपनी पत्नी गीता के साथ स्कूटी से ठाकुरद्वारा में बहन के ससुराल से लौट रहे थे। हरियावाला चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। गोली उनके कमर के बगल में लगी। गोली लगते ही वह स्कूटी सहित गिर गए। उनकी पत्नी उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। वह घायल को रामनगर मार्ग स्थित चामुंडा अस्पताल ले गईं, लेकिन वहां से भी डाक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। घायल महुआखेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करता था। बाद में वह प्रापर्टी डीलिंग करने लगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घायल राम प्रवेश ने आवास विकास निवासी दो प्रापर्टी डीलरों के नाम लिए हैं, जिनसे उसेे सात लाख रुपए लेने हैं। इसलिए उन्होंने ही हमला करवाया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed