{"_id":"58138b544f1c1b250ebc1973","slug":"on-dhanteras-extinguished-extinguished-lamp-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बुझा घर का चिराग बुझा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनतेरस पर बुझा घर का चिराग बुझा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के दिन बाजार से खरीददारी कर बाइक से घर लौट रहे नाबालिग छात्र की बाइक ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर होते ही बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा। जबकि, बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गई। आसपास के मौजूद लोगों ने छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देख उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। त्यौहार पर घर का चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
किशनपुर निवासी बलविंदर सिंह (15) पुत्र पाला सिंह गुरुनानक इंटर कालेज में कक्षा 9वीं का छात्र है। शुक्रवार की शाम पांच बजे बलविंदर बाजार से खरीददारी कर बाइक (यूके06एजी-5116) से घर जा रहा था। भारत गैस एजेंसी के समीप आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर होते ही छात्र सड़क किनारे जा गिरा तथा बाइक ट्रैक्टर के बीच में आ गई। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने छात्र को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। छात्र की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता पाला सिंह, मां मंजीत कौर बहनें बलविंदर कौर व सुनीता कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बहनों में मृतक इकलौता भाई था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन