फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder and sent to prison to those

जानलेवा हमला करने वालों को भेजा जेल

Wed, 01 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Murder and sent to prison to those
कालेज से लौट रहे छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को तमंचों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक फ रार अभियुक्त के घर की शीघ्र कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

 बीते शुक्रवार को दोराहा बाजपुर में स्थित जीईटी (गैट) पालीटेक्निक कालेज में अध्ययनरत  ग्राम मझरा झुन्नी निवासी सुरेश कांबोज सीमावर्ती ग्राम अहमदनगर निवासी अपने साथी विजय के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सरोवर नगर मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के निकट सुरेश को गोली मार दी गई। घायल सुरेश को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया था। सुरेश के पिता बलवंत चंद की तहरीर पर पुलिस ने थाना मिलखानम रामपुर के ग्राम बेवक्ता निवासी गुरविंदर सिंह, सीमावर्ती ग्राम मझरा मरदान निवासी विशाल ठाकुर नामजदों सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ  धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। एसओ प्रदीप राणा के मुताबिक गोली काण्ड के मामले में वांछित विशाल ठाकुर को परीक्षा देने के बाद सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज सकैनिया से हिरासत में ले लिया गया था। जबकि मंगलवार को शेरा उर्फ  सुखविंदर, बलजीत सिंह को रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा ग्राम के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे फरार आरोपी ग्राम बेवक्ता मिलकखानम निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ  शीघ्र कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसओ राणा के अलावा एसआई दिनेश वल्लभ, एसआई डीएस पांगती, तारा दत्त पंत, बलवन्त सिंह, कुलदीप शाह, देवेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed