फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Missing was the murder of the owner of tenants

लापता मालिक की किराएदारों की थी हत्या

Sun, 18 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Missing was the murder of the owner of tenants
अाराोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने 19 दिन से लापता व्यक्ति की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मालिक की हत्या उसकी किराएदार महिला ने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर की थी। हत्या की वजह मालिक द्वारा महिला और बेटी पर गलत नजर रखना थी। 

विज्ञापन


आरोपी मालिक को रेलवे ट्रैक पर लिटाकर आत्महत्या का रुप देना चाहते थे, लेकिन ट्रेन आने से पहले ही होश में आने की वजह से उसका गला काट दिया गया। पुलिस ने मां-बेटे सहित तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


 रविवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि बीती 31 अगस्त को ग्राम किशनपुर जसपुर निवासी धर्मपाल घर से काशीपुर जाने की बात कहकर गया था और लापता हो गया था। धर्मपाल की पत्नी बबीता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने गुमशुदगी की छानबीन की तो धर्मपाल की हत्या होने की बात सामने आई थी। धर्मपाल की हत्या के आरोप में किराएदार सुखविंदर कौर, बेटा मंगल और भतीजे मनजीत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ग्राम हल्दुआ रामनगर में धर्मपाल (26) के मकान में सिंगारा सिंह की विधवा सुखविंदर कौर अपनी नाबालिग बेटी और बेटे मंगल सिंह के साथ किराए पर रहती थी। 

धर्मपाल कई बार शराब के नशे में धुत होकर आ जाता था और सुखविंदर पर बुरी नजर रखता था। एक बार धर्मपाल जबर्दस्ती सुखविंदर से संबंध भी बना चुका था। धर्मपाल द्वारा नाबालिग बेटी पर गंदी निगाह रखने के बाद सुखविंदर ने बेटे के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली।  31 अगस्त को सुखविंदर कौर ने धर्मपाल को घर बुलाया और शराब में नशे की गोलियां देकर उसे बेहोश कर दिया। 

बेहोशी की हालत में धर्मपाल को मंगल ने अपने चचेरे भाई मनजीत सिंह के साथ मिलकर बाइक पर बिठाया। दोनों उसे लेकर कुंडेश्वरी-जैतपुर मोड़ के पास रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर ले गए। दोनों धर्मपाल को ट्रेन से कटवाकर आत्महत्या का रुप देना चाहते थे। इसी बीच धर्मपाल होश में आया गया, जिसके बाद मंगल ने पाटल से उसकी गर्दन काट दी। दोनों शव को पटरी पर छोड़कर घर आ गए। एक सितंबर को स्वार पुलिस ने सुसाइड का मामला मान कर शव का लावारिस में दाह संस्कार कर दिया। 


सीओ ने बताया कि शव के फोटो एवं कपड़ों से धर्मपाल की शिनाख्त परिजनों ने की। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया। हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार, एएसपी ने डेढ़ हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। टीम में अमन चड्डा, मदन बिष्ट, पूजा मेहरा, करतार सिंह, कैलाश, राकेश, कपिल, गौरखनाथ, भुवन भटट, नागेन्द्र, निर्मला टम्टा शामिल रहे। वार्ता में कोतवाल आरके चमोली भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed