फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   millions looted from the house

खाद्य विभाग के विपणन सहायक के घर लाखों की लूट

Sat, 09 Jun 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।  Updated Sat, 09 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
millions looted from the house
रुद्रपुर में डकैती के बाद घटना की जानकारी लेते एएसपी देवेंद्र पींचा - फोटो : amar ujala

आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में खाद्य विभाग के विपणन सहायक नरेश चौहान को बंधक बनाकर बदमाश चार तोला सोने के जेवरात, करीब 15 हजार की नकदी, घड़ी, मोबाइल सहित लाखों का सामान लूट ले गए। बदमाश उनके किरायेदार के कमरे से भी 40 हजार की नकदी, सोने की तीन अंगुठियां, चांदी के 40 सिक्के और दो मोबाइल लूट ले गए।

विज्ञापन


 बदमाश हल्द्वानी में राधा हत्याकांड और लूटपाट मामले की तरह ही खिड़की के रास्ते अंदर घुसे थे। बदमाश यहां खिड़की की चिटकनी तोड़कर अंदर घुसे थे। कुत्ते को भी बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिला दिया था।
विज्ञापन


सिंह कॉलोनी की गली नंबर छह में किच्छा में तैनात विपणन सहायक नरेश चौहान का घर है। भूतल में नरेश का परिवार रहता है, जबकि प्रथम तल में नमकीन कारोबारी शिवेन सेठी परिवार सहित रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे दो या तीन बदमाश नरेश के आवास के प्रथम तल में की खिड़की की चिटकनी तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सो रहे किराएदार शिवेन, उनके भाई मेहुल, रजत और मां ममता सेठी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पहले उन्होंने किरायेदार के यहां लूटपाट की। इसके बाद वे नरेश के बेडरूम में घुसे और सो रहे नरेश के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर भी पट्टी बांध दी। ंउन्होंने नरेश को गोली मारने की धमकी देकर सेफ की चाबी और करीब डेढ़ घंटे लूटपाट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed