फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   lover at fiancee home

परिजनों से बगावत कर प्रेमी के घर पहुंची युवती

Sun, 12 Aug 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
lover at fiancee home
love
 परिजनों ने टोका तो प्रेमिका घर छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी के परिजनों की सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस जोड़े कोे कोतवाली ले आई। दोनों के बालिग होने के चलते दोनों परिवारों में उनकी शादी कराने पर सहमति बन गई। इस पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी युवती का ढकिया निवासी एक वाहन चालक के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती इंटर पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। दोनों के प्यार की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। शुक्रवार को युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद की तो पिता ने उसकी पिटाई कर दी। मौका पाकर युवती घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। उस समय घर में उसके माता-पिता नहीं थे। शाम को दोनों काम से लौटे तो उन्होंने युवती को अपने घर जाने के लिए कहा। लेकिन, वह उसी घर मे रहने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के पिता की सूचना पर कुंडेश्वरी पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई,  जहां दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए साथ रहने की इच्छा जताई। शनिवार को दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच उनकी शादी कराने पर सहमति बन गई। इसके बाद युगल को उनके परिजनों के साथ भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed