{"_id":"f38c8eb34ffb2b90bfed1210ce99b5eb","slug":"kosi-dhandhuwala-firing-in-two-groups-on-pier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी धांधूवाला घाट पर दो गुटों में फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोसी धांधूवाला घाट पर दो गुटों में फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Sun, 17 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोसी नदी धांधूवाला घाट क्षेत्र में खनन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से नौ वर्षीय बालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुटाें के लोग इधर उधर खिसक गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोप है कि कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में पीड़ितों की तहरीर नहीं ली।
विज्ञापन
रविवार को कोसी नदी खनन क्षेत्र धांधूवाला घाट मेें खनन को लेकर दो गुटों के बीच खनन करने को लेकर गाली गलौच, हाथापाई हो गई। इसी बीच कुछ लोग आ धमके। उन्होंने तमंचों से हवाई फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से काशीपुर के गांव शिवनगर ढकिया निवासी सोनू और पास में खड़े नो वर्षीय अमित जख्मी हो गया। खनन कारोबारी वाहनों को लेकर फरार हो गए। बताते हैं कि दोनों गुट खनन का काम करते हैं। पुलिस के नजराने लेकर दोनों गुट भिड़ गए। एक गुट नजराना देने को तैयार था। लेकिन दूसरे गुट ने इंकार कर दिया। कोसी नदी क्षेत्र में आए दिन खनन कारोबारियों मेें लाठी डंडे, पाटल और फायरिंग होना आम बात हो गई है। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नही होती। जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन