{"_id":"57bdf18b4f1c1b8811d4f3e8","slug":"inconsolable-environment-lovers-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में प्रेमी युगल का दाह संस्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गमगीन माहौल में प्रेमी युगल का दाह संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में जाति आड़े आने की वजह से आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक छात्र घर का एकलौता लड़का था। दोनों के आत्मघाती कदम से परिवारों में कोहराम मचा है, वहीं गांव के लोग भी बेहद आहत हैं।
बता दें कि ग्राम नादेही निवासी अतुल चौहान (20) पुत्र अरविंद कुमार का गांव ही रहने वाली मनीषा (19) से प्रेम प्रसंग था। अतुल पॉलीटेक्निक का छात्र था, वहीं मनीषा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जातियां अलग-अलग होने से परिजन सहमत नहीं थे। मंगलवार सुबह से दोनों गायब थे।
देर रात हरिद्वार पुलिस ने दोनों के एक होटल में जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस को होटल के कमरे से युगल की तरफ से लिखे गए सूसाइड नोट में परिजनों का नंबर मिला। सूचना मिलने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया। अतुल के परिवार में माता-पिता और छोटी बहन है। मनीषा पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके पिता बरा किच्छा में एक स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं।