{"_id":"5ced7d51bdec22074e013cc8","slug":"husband-fires-daughter-s-case-filed-over-husband-s-wife-s-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के विवाद में पति ने बेटी पर झोंका फायर, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति-पत्नी के विवाद में पति ने बेटी पर झोंका फायर, केस दर्ज
Tue, 28 May 2019 11:56 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 28 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के आपसी विवाद में बेटी ने बीचबचाव किया तो पति ने बेटी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर मिस होने के कारण बेटी बच गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर मैं रवींद्रनगर निवासी ममता बर्मन का कहना है कि उसका ससुराल पहाड़गंज में है।
विज्ञापन
वह पति शंकर बर्मन से तीन साल से अलग रह रही है। वर्तमान में वह अपनी नाबालिग पुत्री प्रीति के साथ अपने मायके में रह रही है। मंगलवार दोपहर उसका पति शंकर और एक अन्य युवक उसके मायके आए। इस दौरान पति ने उससे गालीगलौज करते हुए मारपीट कर पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो पति और उसके साथी ने उससे उससे मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
यह देख उसकी बेटी प्रीति बीचबचाव को आई। आरोप है कि पति ने पुत्री पर तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन फायर मिस होने से प्रीति बच गई। शोर होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख पति दोस्त के साथ मौके से फरार हो गया। देर शाम ममता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर सौंपी। एसआई अशोक कांडपाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति शंकर बर्मन और एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। है।
विज्ञापन