फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hundred Years Guaranteed Bridge damaged Before The Launch

सौ साल की गारंटी वाला पुल लोकार्पण से पहले ही चटका 

Wed, 08 Aug 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 08 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
 Hundred Years Guaranteed Bridge damaged Before The Launch
बाजपुर बेरिया दौलत रोड पर गडरी नदी पुल पर साइड के डामरीकरण में पड़ी दरार। - फोटो : अमर उजाला

बेरिया दौलत रोड गडरी नदी पर बना पुल लोकार्पण से पहले ही खराब होना शुरू हो गया है। बारिश से पुल किनारे का डामरीकरण उखड़ गया है। जगह-जगह कट बन गए हैं। इससे संबंधित विभागीय अधिकारियों में खलबली मची है। मंगलवार को निर्माण करने वाली संस्था की ओर सीमेंट से कटों को भरा गया है। बता दें कि इस पुल की मीयाद सौ वर्ष की है। 

विज्ञापन


बेरिया दौलत रोड पर एडीबी लोनिवि की ओर से गडरी नदी पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण किया गया है, जिसका अभी लोकार्पण नहीं हुआ है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश में पुल के साइड से जगह-जगह डामरीकरण उखड़ गया और कट बन गए। 
विज्ञापन


लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से भी की है। पुल में खराबी आने की जानकारी मिलते ही मंगलवार को एडीबी लोनिवि के ईई अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश में पुल खराबी आई है लेकिन कोई खतरे वाली कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल की मरम्मत करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एग्रीमेंट के तहत निर्माण कार्यदायी संस्था पुल की मरम्मत करेगी। भारी बारिश में इस तरह की खराबी आने की संभावना रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि पुल की 100 साल की गारंटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed