{"_id":"57c721554f1c1b417a2cafc4","slug":"had-planned-to-kill-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को भी मारने की थी योजना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को भी मारने की थी योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम झगड़पुरी में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में लूट और विवाहिता की हत्या किये जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पति ने ही दो शूटरों से अपनी पत्नी की हत्या करवाकर लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयोग किए दो 315 बोर तमंचा और सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जबकि एक शूटर सहित तीन लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पत्नी को मरवाने के लिए शूटरों से एक लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें एडवांस के तौर पर 80 हजार रुपये दोनों शूटरों को दिए गए थे।
विज्ञापन
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले और एएसपी कमलेश उपाध्याय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम झगड़पुरी निवासी मेहरबान अली के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। मेहरबान अली ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपनी पत्नी फईम जहां की हत्या की योजना बनायी।
विज्ञापन
योजना के तहत उसने अपने फुफेरे भाई राहत अली निवासी बूड़ी दड़ियाल थाना स्वार रामपुर के साथ किराये के दो शूटरों से सौदा किया। जिसमें जनपद रामपुर निवासी शमशाद चोखंडी टांडा रामपुर और दूसरा शूटर धर्मेंद्र जिला एटा का रहने वाला है।
इन शूटरों ने मंगलवार तड़के बाइक से उसके घर पहुंचकर लूटपाट का नाटक रचते हुए पत्नी फईम जहां को बाहर ले जाकर कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी बाइक से फरार हो गए। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई थीं, जिसमें एक टीम एसओजी, दूसरी टीम बाजपुर और तीसरी टीम गदरपुर थाने की थी।
खोजबीन करने पर पता चला कि मेहरबान ने झूठी कहानी रचते हुए अपनी पत्नी की हत्या करवाई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने पति मेहरबान अली और पकड़े गये शूटर शमशाद से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूली है। एएसपी ने बताया कि फरार शूटर धर्मेंद्र, राहत अली और मेहरबान अली की भाभी मेहनाज को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं। शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
खुलासा करने वाली टीम में थे यह लोग
घटना का खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी, विकास चौधरी, प्रकाश भगत, फिरोज खान, इमदाद हुसैन, अमित चौधरी, सीओ बाजपुर मिथिलेश कुमार, एसएचओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह धोनी, गदरपुर कोतवाल वीके जेठा, रमेश कुमार, रोशन खेड़ा, फिरोज, यामीन आदि शामिल थे।
पुलिस टीम पर इनामों की बौछार
लूट एवं हत्या का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने पांच हजार रुपये, जबकि एसएसपी एएस ताकवाले ने ढाई हजार और एएसपी कमलेश उपाध्याय ने 1500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
शूटर शमशाद शातिर किस्म का है बदमाश
पकड़ा गया शूटर शमशाद हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बादली टांडा में लूट और हत्या के 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें कुछ चल रहे है कुछ में जेल भी जा चुका है। वहीं शूटर शमशाद ने बताया कि वह हत्या नहीं करना चाहता था, उसे मेहरबान ने मारने की धमकी देकर हत्या करवाई।
मौके पहुंचकर अफसरों ने पहले ही भांप लिया मामला
मेहरबान अली के घर हुई लूट और उसकी पत्नी की हत्या की घटना पर पहुंचे एसएसपी, एएसपी पंकज भट्ट, रुद्रपुर कोतवाल जेसी पाठक ने मौका मुआयना करते ही भांप लिया था कि यह मामला हत्या या दहेज से जुड़ा है। इसी को आधार बनाकर पुलिस के आला अधिकारियों ने इसी पर अपनी जांच फोकस की और चंद घंटों में ही मामले का पटाक्षेप हो गया।
झगड़पुरी में इस तरह की पहली घटना
अपनी भाभी से अवैध संबंधों के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या शूटरों के द्वारा करवाने का इस तरह का गांव ही नहीं आसपास के क्षेत्र में यह पहला मामला है। इस घटना के खुलासे के बाद लोगों ने यह सोचा ही नहीं होगा कि लूट की घटना के बाद विवाहिता की हत्या में उसके पति का हाथ होगा। इस घटना ने पूरे गांव और आसपास के लोगों को शर्मशार कर दिया।
जबरदस्ती शादी करवाने से वह खफा था
मेहरबान अली ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना मीरपुर में शादी करवायी थी, जिससे वह खुश नहीं था। उसके भाभी से पहले ही अवैध संबंध थे। वह शादी के एक दिन पहले अपनी भाभी को लेकर मुरादाबाद भाग गया था। परिजनों ने तलाश कर अगले दिन उसकी जबरदस्ती शादी करवायी थी।
भाई को भी मारने की योजना थी
मेहरबान अली ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद वह अपने भाई जिसकी पत्नी से उसके अवैध संबंध थे उसे भी रास्ते से हटाने की योजना थी। लेकिन पुलिस द्वारा खुलासे के बाद योजना पर पानी फिर गया।
मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दी
मृतका के पिता ने गदरपुर थाने में पति सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें पिता नजाकत अली ने निवासी मीरापुर तहसील स्वार रामपुर ने पति मेहरबान, भाई हिकमत अली, गुल्लू, कुरबान, गुलफाम, पिता अब्दुल बाहिद, मां सफीकन, दो दामाद हिकमत अली, शरीफ अहमद पर पांच लाख रुपये नगदी और बोलेरो गाड़ी के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
इस दौरान थाने में तहरीर देने वालों में लियाकत अली, रियासत अली, फिरासत अली, इब्ने अली, शाजिद अली, इंतियाज हुसैन आदि मौजूद थे। इस संबंध में एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस तहरीर की जांच कर मामले की जांच कर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।