फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four incidents of theft revealed in 36 hours

36 घंटे में चोरी की चार वारदातों का खुलासा

Fri, 22 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Fri, 22 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four incidents of theft revealed in 36 hours

विज्ञापन


 पुलिस ने 36 घंटे के भीतर चार घरों में परिजनों को बंधक बना कर की गई लूटपाट की घटना का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के पास से 11,360 रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान से भरे दो बक्से बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना पुलिस पकड़ से अभी बाहर है। एएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये का इनाम दिया।
बता दें कि नगर के मोहल्ला रतना मडैया निवासी रिजवान के घर घुसकर बदमाशों ने बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, उसके पड़ोसी लियाकत अली के घर से पांच हजार की नकदी, आभूषण, मोहल्ला के ही फिरोज खां के घर से 10 हजार की नगदी, आभूषण, सोमवार और बनवारी के घर से एक लाख 25 हजार की नगदी, आभूषण और घरेलू सामान लूट लिया था।

विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर महिला सहित आठ लोगों को चोटिल कर दिया था। शुक्रवार को थाने में एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ राजीव  मोहन ने बताया कि थाना प्रभारी सलाहउद्दीन ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गांव महेशपुरा निवासी भोगराज और उसके भाई दयाराम, हरिओम, निवासी यूपी के गांव पबड़िया (रामपुर) गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भोगराज के पास से 9,360 की नगदी और हरिओम के पास दो हजार की नगदी, दो मंगलसूत्र, एक हार, दो अंगुठी, कपड़े सहित अन्य सामान से भरे दो बक्से बरामद किए।

टीम में थाना प्रभारी सलाहउद्दीन, एसआई अंबीराम आर्य, एसआई चंदन सिंह, उपेंद्र राठी, राजेश यादव, जितेंद्र कुमार, गोविंद  सिंह आदि थे। एएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये बतौर इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed