{"_id":"57fbe4384f1c1b695228f04c","slug":"four-cattle-died-from-drinking-poisonous-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पानी पीने से चार मवेशी मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पानी पीने से चार मवेशी मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्रियों का जहरीला पानी पीने से चार मवेशियों की मौत हो गई और दो मवेशियों की हालत गंभीर है। चरवाहों ने पुलिस को कंपनियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिडकुल चौकी इंचार्ज ने मृत मवेशियों का मुआयना कर कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लक्ष्मीझाला गांव के चरवाहा सिडकुल किनारे जंगल में मवेशी चराने गए थे। इस दौरान सिडकुल के पास से बह रहे नाले में छह मवेशियों ने जहरीला पानी पी लिया। इससे गोमती प्रसाद पुत्र पीतांबर की एक भैंस, ठग प्रसाद पुत्र छग्गन प्रसाद की एक, रामचंद्र पुत्र देवनंदन और प्रेम प्रसाद पुत्र महेश प्रसाद की एक-एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा रामचंद्र का एक बछड़ा और गोमती की भैंस की हालत गंभीर है। जिनका पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है।
चारों ग्रामीणों ने सिडकुल पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा काटा और इंचार्ज कमल सिंह कोरंगा को नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने वाली कंपनियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज कोरंगा ने मृत मवेशियों का मुआयना किया। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।