{"_id":"5d0e79978ebc3e5cf8691412","slug":"fake-indigenous-liquor-factory-caught-in-anandpur-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदपुर में पकड़ी नकली देशी शराब की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आनंदपुर में पकड़ी नकली देशी शराब की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2019 12:25 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के आनंदपुर में नकली देसी शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने नकली देशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल स्प्रिट, होलोग्राम और नकली शराब से भरे सैकड़ों पव्वे बरामद किए हैं। विभागीय टीम आरोपी से इस अवैध कारोबार में सहयोग करने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल रुद्रपुर के आनंदपुर में आबकारी विभाग को नकली शराब की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। संयुक्त आबकारी आयुक्त और उप आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी आलोक साह ने टीम के साथ आनंदपुर में छापा मारकर अवैध रुप से देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने फैक्ट्री से नकली देशी शराब से भरे 336 पव्वे, बड़ी संख्या में खाली पव्वे, ढक्कन, शराब में रंग के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरेमल, 40 लीटर स्प्रिट और शराब की बोतल में लगाए जाने वाला होलोग्राम बरामद किया। टीम ने फैक्ट्री संचालक मुकेश जायसवाल निवासी सीतापुर (यूपी) को धर दबोचा। उसने बताया कि वह आनंदपुर में ही एक देशी शराब की दुकान में सेल्समैन रह चुका है। वह 11 दिनों से से नकली शराब तैयार कर लोगों को बेच रहा था।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी शाह ने बताया कि यह लोग बाहर से स्प्रिट और कैरेमल लाकर नकली शराब बनाकर बेचते थे। इसके अलावा होलोग्राम, ढक्कन और पव्वा पकड़ा गया है। जांच की जा रही है कि मुकेश के साथ अवैध कारोबार में और कौन लोग लिप्त हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान को कहां से मंगाया जाता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम में आबकारी निरीक्षक सुमन पाल, हेमराज चौहान, मंजू आर्या, विरेंद्र कुमार, दीपक दुबे, मनेेज मेहता, सन्नी सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
असली पव्वा 85 और नकली पव्वा 80 का
रुद्रपुर। अवैध देशी शराब बनाने वाला मुकेश ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार से पांच रुपये सस्ते दाम पर नकली देशी शराब बेचता था। बाजार में देशी शराब के पव्वे की कीमत 85 रुपये है लेकिन मुकेश होलाग्राम और हूबहू असली जैसी दिखने वाली नकली शराब को पव्वे में भरकर 80 रुपये में बेचता था। इस वजह से उसके पास शराब लेने के लिए काफी लोग पहुंच रहे थे।
इनसेट
आनंदपुर में नहीं हो सका शराब की दुकानों का आवंटन
रुद्रपुर। आबकारी विभाग की ओर से सौ फीसदी राजस्व लक्ष्य निर्धारित होने की वजह से जिले में बंद पड़ी 46 दुकानों में आनंदपुर की एक अंग्रेजी और एक देशी शराब की दुकान भी शामिल है। दोनों दुकानों का आवंटन नहीं होने का फायदा मुकेश उठा रहा था। वह शराब के शौकीनों को कम दामों में नकली शराब मुहैया करा रहा था।
इनसेट
लोगों की सेहत बिगाड़ रही नकली शराब
रुद्रपुर। नकली शराब को लेकर कुछ महीनों पहले हरिद्वार में कई लोगों की जान गई थी। इसको लेकर आबकारी महकमे के अफसर कार्रवाई की जद में आए थे। इसके बाद से ही विभाग मुस्तैद है। आनंदपुर में भी नकली शराब बनाकर बेचने वाला मुकेश शराब के शौकीनों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रहा था लेकिन वह ज्यादा दिनों तक इस खेल को चला नहीं पाया। जिला आबकारी अधिकारी शाह ने बताया कि नकली शराब लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सूचना मिलते ही तत्परता से मामले में कार्रवाई की गई है।
इनसेट
310 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, छह हजार लीटर लहन नष्ट
रुद्रपुर। आबकारी विभाग की जनपदीय टीम ने बिंदुखेड़ा क्षेत्र मेें ताबड़तोड़ दबिश दी। टीम ने अवैध शराब बनाने की 11 भट्ठियां तोड़ने के साथ ही छह हजार लीटर लहन को नष्ट किया है। इसके अलावा 310 लीटर शराब भी जब्त की गई है। टीम के हत्थे शराब बनाने वाले नहीं चढ़ सके हैं।